BPSC TRE 4.0 Recruitment 2026: बिहार में शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए एक बहुत ही अच्छी खबर है। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) द्वारा शिक्षा विभाग के अंतर्गत TRE 4.0 (School Teacher) का विज्ञापन जारी किया है। यह भर्ती विज्ञापन संख्या 14/2026 के तहत आयोजित की जा रही है।
BPSC TRE 4.0 Recruitment 2026: बिहार में शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए एक बहुत ही अच्छी खबर है। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) द्वारा शिक्षा विभाग के अंतर्गत TRE 4.0 (School Teacher) का विज्ञापन जारी किया है। यह भर्ती विज्ञापन संख्या 14/2026 के तहत आयोजित की जा रही है।
BPSC ( बिहार लोक सेवा आयोग) द्वारा हाल ही सूचना के अनुसार TRE 4.0 के ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 21 सितंबर 2026 से शुरू होने की संभावना है। आवेदन शुरू होने से पहले BPSC द्वारा आवेदन की प्रक्रिया और विज्ञापन में आवश्यक सुधार किया जा सकते हैं ।

BPSC TRE 4.0 – संक्षिप्त जानकारी
| BPSC TRE4.0 का विवरण भर्ती का नाम – BPSC TRE 4.0 ( विद्यालय अध्यापक ) आयोग-बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) विज्ञापन संख्या – 14/2026 विभाग – शिक्षा विभाग, शिक्षा विभाग द्वारा घोषित कुल पद – 32,388 आवेदन माध्यम – ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की संभावित तारीख – 21 सितंबर 2026 परीक्षा – BPSC TRE 4.0 नौकरी का स्थान – बिहार आधिकारिक वेबसाइट – bpsc.bihar.gov.in BPSC के आधिकारिक वेबसाइट पर TRE 4.0 के लिए 32,388 पद दर्ज हैं। आयोग द्वारा ही अभी जानकारी दी गई है कि परीक्षा की तारीख का प्रकाशन विज्ञापन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद की जाएगी। |
BPSC TRE 4.0 Recruitment 2026 के लिए किस तरह पदों पर होगी भर्ती?
| TRE 4.0 के आधिकारिक विज्ञापन में कुल 32,388 शिक्षक पदों की जानकारी दी गई है। इसमें प्राथमिक स्तर से लेकर उच्चतर माध्यमिक (10+2) तक के विद्यालय के शिक्षक पद शामिल हैं। |
मुख्य रूप से भर्ती निम्न स्तरों के लिए है:
| कक्षा 1 से 5 — प्राथमिक शिक्षक कक्षा 6 से 8 — मध्य विद्यालय शिक्षक कक्षा 9 से 10 — माध्यमिक शिक्षक कक्षा 11 से 12 — उच्च माध्यमिक शिक्षक हालांकि, कुल पदों पर भर्ती की संख्या में संशोधन की जानकारी भी सामने आई है। इसलिए अभ्यर्थियों को चाहिए कि आवेदन से पूर्व बीपीएससी द्वारा जारी संशोधित विज्ञापन मैं कल कितने पदों की संख्या है अंतिम रूप से देख लेना चाहिए । |
BPSC TRE 4.0 आवेदन की शुरुआत कब से होने की संभावना है ?
BPSC के द्वारा उपलब्ध कराई गई हाल ही की जानकारी के अनुसार TRE 4.0 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 21 सितंबर 2026 से शुरू होने की संभावना है। इसलिए अभ्यर्थियों को आधिकारिक वेबसाइट को देखते रहना चाहिए l
संशोधित तारीख की जानकारी विज्ञापन आने से पहले या विभाग द्वारा पहले कोई नोटिफिकेशन निकाल कर सूचना दी जा सकती है। आवेदन की अंतिम तारीख की पुष्टि संशोधित विज्ञापन जारी होने के बाद की जाएगी।
अभ्यर्थियों को चाहिए कि ऑनलाइन आवेदन की तारीख से पहले अपने सभी दस्तावेज तैयार रखें।
BPSC TRE 4.0 के लिए जरुरी योग्यता :
शैक्षणिक योग्यता विषय और विद्यालय के स्तर के अनुसार अलग-अलग ही होगी।
अलग-अलग पदों के लिए योग्यताएं :
- 12वीं / इंटरमीडिएट
- स्नातक
- स्नातकोत्तर
- D.El.Ed.
- B.Ed.
- B.El.Ed. या संबंधित शिक्षक प्रशिक्षण योग्यता
- निर्धारित पदों के लिए CTET/BTET/STET जैसी पात्रता
महत्वपूर्ण: अलग-अलग पद के लिए और विद्यालय के अलग-अलग स्तर के लिए मूल योग्यता का पता अधिकारीक विज्ञापन के बाद ही पता चलेगा ।
BPSC TRE 4.0 Age Limit :
उपलब्ध जानकारी के अनुसार प्राथमिक और मध्य विद्यालय शिक्षक पदों के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष तथा अन्य शिक्षक पदों के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष है l
अधिकतम आयु और आरक्षित वर्गों को मिलने वाली अन्य छूट सामान्य प्रशासन विभाग बिहार सरकार के नियमों के अनुसार होगी। आयु की गणना के लिए निर्धारित कटऑफ तारीख तथा श्रेणीवार नियमों को संशोधित विज्ञापन में जरूर देखें।
BPSC TRE 4.0 आवेदन कैसे करें?
आवेदन शुरू होने के बाद निम्नलिखित चरण :
- BPSC (बिहार लोक सेवा आयोग) की आधिकारिक वेबसाइट खोलें।
- ऑनलाइन आवेदन के विकल्प का चयन करें।
- TRE 4.0 Recruitment 2026 का link OPEN करें।
- पंजीकरण/लॉगिन प्रक्रिया ध्यानपूर्वक पूरा करें।
- व्यक्तिगत एवं शैक्षणिक जानकारी ध्यानपूर्वक और अच्छे से भरें।
- अपने पद और विषय से संबंधित विकल्प चुनें।
- आवश्यक दस्तावेज विज्ञापन में दिए गए निर्देशों के अनुसार अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन (डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, यूपीआई,नेट बैंकिंग) से करें।
- आवेदन फॉर्म अंतिम प्रक्रिया में आवेदक को Submit करें।
- आवेदन की receipt /Confirmation Page / Payment Confirmation Receipt डाउनलोड करके अपने पास सुरक्षित रखें।
BPSC TRE 4.0 2026 आवेदन शुल्क :
आवेदन शुल्क की जानकारी आधिकारिक विज्ञापन के बाद ही पता चलेगा। इसलिए अंतिम शुल्क और श्रेणीवार नियमों की पुष्टि संशोधित BPSC विज्ञापन से ही हो पाएगा ।
BPSC TRE 4.0 2026 की परीक्षा कब होगी?
BPSC के परीक्षा के कैलेंडर में TRE 4.0 के लिए अभी परीक्षा की निश्चित तारीख तय नहीं की गई है । आधिकारिक कैलेंडर में TBD(to be determined) अंकित है और यह बताया गया है कि परीक्षा की तारीख विज्ञापन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रकाशित की जाएगी।
इसलिए सोशल मीडिया या अनधिकारिक वेबसाइटों पर चल रही किसी भी संभावित परीक्षा तारीख को अंतिम नहीं मानें।
अभ्यर्थियों के लिए आवश्यक सलाह:
TRE 4.0 में आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि –
- BPSC की आधिकारिक वेबसाइट नियमित रूप से चेक करते रहें ।
- संशोधित विज्ञापन (Official)जारी होने के बाद ही अंतिम vacancy और eligibility की पुष्टि करें।
- आवेदन की प्रक्रिया शुरू होने से पहले फोटो, हस्ताक्षर और शैक्षणिक दस्तावेज, जाति प्रमाण पत्र, आवास प्रमाण पत्र एवं अन्य जरूरी दस्तावेज तैयार रखें।
- आवेदन जमा करने के बाद उसकी रसीद सुरक्षित रखें।
- परीक्षा की तारीख के लिए केवल BPSC के आधिकारिक नोटिफिकेशन पर भरोसा करें।
महत्वपूर्ण लिंक:
BPSC Official Website:
https://bpsc.bihar.gov.in/
BPSC Latest Notifications:
https://bpsc.bihar.gov.in/hi/
BPSC की वेबसाइट पर TRE 4.0 का विज्ञापन Advertisement No. 14/2026 के रूप में उपलब्ध है।
FAQ – BPSC TRE 4.0 2026
BPSC TRE 4.0 में कितने पद हैं?
बिहार लोक सेवा आयोग के मूल विज्ञापन के अनुसार TRE 4.0 में 32,388 शिक्षक पद हैं। संभावना है कि आने वाली भर्ती के लिए संशोधित विज्ञापन में पदों की संख्या में बदलाव हो सकता है।
BPSC TRE 4.0 का आवेदन कब शुरू होगा?
नवीनतम उपलब्ध सूचना के अनुसार आवेदन प्रक्रिया 21 सितंबर 2026 से शुरू होने की संभावना है।
BPSC TRE 4.0 का विज्ञापन संख्या क्या है?
TRE 4.0 का विज्ञापन नंबर 14/2026 है।
क्या TRE 4.0 में प्राथमिक शिक्षक के पद हैं?
हाँ, भर्ती में प्राथमिक, मध्य, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक स्तर के शिक्षक पद शामिल हैं।
TRE 4.0 की परीक्षा कब होने की संभावना है ?
BPSC के परीक्षा कैलेंडर में TRE 4.0 की परीक्षा के तारीख निर्धारण नहीं किया गया है। आयोग परीक्षा का Schedule बाद में जारी करेगा।
BPSC TRE 4.0 के आवेदन की आधिकारिक वेबसाइट ?
आवेदन BPSC की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in के माध्यम से किया जाएगा।
विभिन्न स्रोतों और शिक्षा विभाग की ओर से वर्तमान में आयोजित होने वाली विभिन्न परीक्षाओं के पैटर्न को देखने से ऐसा लग रहा है कि BPSC TRE 4.0 2026 की परीक्षा का आयोजन STET 2026 की परीक्षा के बाद ही जाने की संभावना है।



