Bihar Librarian Eligibility Test 2026
Bihar Librarian Eligibility Test 2026

Bihar Librarian Eligibility Test 2026 – पूरी जानकारी

Bihar librarian Eligibility Test 2026 को लेकर बहुत बड़ी अपडेट है। BSEB द्वारा विज्ञापन संख्या – P. R. 221/2026 के अंतर्गत BLET 2026 ऑनलाइन आवेदन की प्रारंभिक तिथि 1.10.26 एवं अंतिम तिथि 31.10.2026 की घोषणा की गई है। योग्य अभ्यर्थी दिनांक 1.10.2026 से BLET 2026 के लिए आवेदन कर सकते हैं।

Bihar Librarian Eligibility Test 2026
Bihar Librarian Eligibility Test 2026

BLET 2026 Full Mock Test

Question Paper Format (प्रश्न पत्र का स्वरूप) :-

*बहुविकल्पीय।
*प्रत्येक प्रश्न के लिए 01 Number
*कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं।

Syllabus (पाठ्यक्रम):-

बिहार राज्य के मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय में पढ़ाई जाने वाले स्नातक स्तर के पुस्तकालय विज्ञान के अनुरूप ।

Question paper pattern (प्रश्न पत्र का पैटर्न) :-

• कुल प्रश्न – 150
• पुस्तकालय विज्ञान – 100
• सामान्य ज्ञान – 50
• इस प्रकार पुस्तकालय विज्ञान और सामान्य ज्ञान से मिलाकर कुल 150 प्रश्न पूछे जाएंगे।

Eligibility (योग्यता) :-

1.भारत का नागरिक एवं बिहार का निवासी हो।
2.बिहार विद्यालय पुस्तकालयध्यक्ष नियमावली 2025 के अनुसार उम्मीदवार की योग्यता एवं अर्हता होनी चाहिए।
3.किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री के साथ-साथ पुस्तकालय विज्ञान में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।
4.स्नातक में न्यूनतम 45% अंक, एससी एसटी बीसी बीसी महिला एवं दिव्यांग को 5% की छूट होगी।

Age and Relaxation in Upper Age (उम्र एवं उम्र की सीमा में छूट) :-

1.न्यूनतम उम्र – 21 वर्ष
2.बिहार विद्यालय पुस्तकालय अध्यक्ष नियमावली 2025 के नियम – 4.1 (v) के अनुसार अधिकतम 10 वर्ष की छूट दी गई है
सामान्य प्रशासन विभाग बिहार सरकार के नियमानुसार अधिकतम उम्र सीमा लागू होगी
कोटि01.08. 2026 को अधिकतम उम्र
• सामान्य पुरुष
• सामान्य महिला
• पिछड़ा वर्ग पुरुष एवं महिला
• अत्यंत पिछड़ा वर्ग पुरुष एवं महिला
• अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति पुरुष/ महिला
37 वर्ष
40 वर्ष
40 वर्ष
40 वर्ष

42 वर्ष

Note:-

Bihar Librarian Eligibility Test 2026 में सभी के लिए 10 वर्ष अतिरिक्त उम्र सीमा की छूट दी गई है, दिव्यांग कोटि के अभ्यर्थियों के लिए भी अधिकतम उम्र में छूट की सीमा 10 वर्ष ही है । यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि जितने भी कोटि के महिला और पुरुष हैं सबको अतिरिक्त 10 वर्ष की छूट इस बार की पात्रता परीक्षा में दी गई है । इसका मतलब यह नहीं हुआ कि दिव्यांग अभ्यर्थी को 10 वर्ष के बाद और अतिरिक्त 10 वर्ष की छूट मिलेगी l
जैसे – सामान्य वर्ग के अभ्यर्थी की अधिकतम उम्र सीमा 37 वर्ष है लेकिन 2026 के बिहार लाइब्रेरियन पात्रता परीक्षा में 10 वर्ष अतिरिक्त दिया गया है यानी अधिकतम उम्र सीमा 47 वर्ष हो गई है।
ठीक इसी तरह एक और उदाहरण से समझते हैं कि एससी एसटी कोटि की कोई भी महिला/पुरुष की अधिकतम उम्र सीमा 42 वर्ष है लेकिन अतिरिक्त 10 वर्ष के बाद अब इनके अधिकतम उम्र की सीमा 52 वर्ष हो जाएगी
।

Bihar Librarian Eligibility Test 2026 के लिए नई अधिकतम उम्र सीमा :-

कोटि01.08.2026 को नई उम्र सीमा (सिर्फ BLET 2026 के लिए)
• सामान्य पुरुष
• सामान्य महिला
• पिछड़ा वर्ग पुरुष एवं महिला
• अत्यंत पिछड़ा वर्ग पुरुष एवं महिला
• अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति पुरुष/ महिला
• दिव्यांग
37 + 10 = 47 वर्ष
40 + 10 = 50 वर्ष
40 + 10 = 50 वर्ष
40 + 10 = 50 वर्ष



42 + 10 = 52 वर्ष
+ 10 वर्ष ( कोटि के अनुसार )

Passing Marks ( उतीर्ण होने के लिए न्यूनतम प्राप्तांक ) :-

• सामान्य – 50%
• पिछड़ा – 45.5%
• ईबीसी – 42.5%
• एससी एसटी – 40% दिव्यांग – 40%
• महिला (सभी कोटि के लिए ) – 40%

Bihar Librarian Eligibility Test 2026 Certificate ( प्रमाण – पत्र ) :-

• BLET 2026 उत्तीर्ण होने के उपरांत उत्तीर्णता प्रमाण-पत्र जारी किया जाएगा।

Examination Fee ( परीक्षा शुल्क ) :-

• सामान्य / बीसी /ईबीसी (पुरुष/महिला) – 960 रुपए
•एससी एसटी दिव्यांग (पुरुष/ महिला) – 760 रुपए

Normalization ( सामान्यीकरण ) :-

• CBT (Computer Based test) में परीक्षाएं एक से अधिक पाली एवं तारीख में होने के कारण प्रश्न पत्र का कठिनाई स्तर अलग-अलग होता है। जिसके कारण सभी सभी अभ्यर्थियों को समानता के आधार पर अंक देने के लिए नॉर्मलाइजेशन की विधि लागू होगी।

परीक्षा अवधि ( Examination Duration) :-

• CBT Mode में परीक्षा की कुल अवधि 2:30 घंटे की होगी।

Exam fee and application (परीक्षा शुल्क एवं आवेदन) :-

• आवेदन – ऑनलाइन
• पेमेंट मोड – ऑनलाइन (नेट बैंकिंग,यूपीआई, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड )।

Bihar Librarian Eligibility Test 2026

Application (आवेदन की प्रक्रिया) Process :-

A. Registration (पंजीकरण) :-

• आवेदक अपनी संबंधित सूचना डालने के बाद अपने मोबाइल नंबर पर आए हुए OTP को डालकर रजिस्ट्रेशन करेंगे।
• रजिस्ट्रेशन के उपरांत पंजीकृत मोबाइल नंबर पर SMS BOX में User Id & Password प्राप्त होगा।

B. Form Fill up :-

• Registration के बाद आवेदन की प्रक्रिया शुरू होगी. जिसमें User Id & Password के माध्यम से log in करके अभ्यर्थी अपना व्यक्तिगत और शैक्षणिक विवरण भरेंगे।

C. Photo & Signature :-

• फोटो – रंगीन , सफेद या हल्के रंग का बैकग्राउंड, 80 से 200 Kb तक , साइज़ – 3.5*4.5 सेमी।
• हस्ताक्षर – 50 Kb से 200 Kb तक , Runniing Signature ( पूरा हस्ताक्षर Capital Letters में वर्जित )।

Upload Certificates :–

• 10वीं का सर्टिफिकेट एवं मार्कशीट ।
• 12वीं का सर्टिफिकेट एवं मार्कशीट ।
• स्नातक का सर्टिफिकेट एवं मार्कशीट ।
• पुस्तकालय विज्ञान प्रमाण-पत्र ।
• आवास-प्रमाण पत्र (जहां लागू हो )।
• जाति-प्रमाण पत्र (जहां लागू हो)
• NCL/EWS प्रमाण-पत्र (जहां लागू हो)।
• दिव्यांगता प्रमाण-पत्र (जहां लागू हो)
• भूतपूर्व सैनिक प्रमाण-पत्र (जहां लागू हो)।

Points to note (ध्यान रखने योग्य बातें):-

  1. आवेदन करने के बाद फाइनल सबमिट करने से पहले आवेदन में भरे गए विवरण की अच्छी तरह से जांच करने लें।
  2. फाइनल सबमिट करने के बाद आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट एवं पीडीएफ फाइल भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।
  3. पेमेंट की Receipt का प्रिंट आउट या पीडीएफ फाइल अपने पास रख लें।
  4. घोषणा पत्र एवं आवेदन पर हस्ताक्षर Capital Letter में करना वर्जित है।
  5. आवेदकों को सलाह दी जाती है कि वह अपने या अपने घर के किसी सदस्य का ही मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी दें ताकि भविष्य में कोई परेशानी न हो।

BPSC TRE 4.0 Recruitment 2026 : 32,388 Teaching Posts In Bihar, ” Eligibility, application Form & Last Date”

BLET 2026 Full Mock Test 01👈