Bihar Government Jobs 2026
Bihar Government Jobs 2026

Bihar Government Jobs 2026: बिहार में 1.17 लाख से अधिक पदों पर भर्ती की तैयारी !

Bihar Government Jobs 2026 – बिहार में नौकरियों की बहार: अगले तीन महीनों में 1.17 लाख से अधिक पदों पर भर्ती की तैयारी:-

Bihar Government Jobs 2026 – बिहार के लाखों सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए आने वाले महीने बेहद महत्वपूर्ण हो सकते हैं। अलग-अलग सरकारी विभागों में बड़ी संख्या में रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया आगे बढ़ने की तैयारी है। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, अगले तीन महीनों में 1.17 लाख से अधिक पदों पर भर्ती की प्रक्रिया आने की संभावना जताई गई है।

इसमें विश्वविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर, स्कूलों में शिक्षक, लाइब्रेरियन, स्वास्थ्य विभाग, पुलिस, ऊर्जा, कृषि और आंगनबाड़ी जैसे कई महत्वपूर्ण विभाग शामिल हैं।
एक साथ खुल सकते हैं नौकरी के कई रास्ते:-

बिहार के उन युवाओं के लिए बहुत ही बड़ी खुशखबरी है जो विभिन्न विभागों में नौकरी का इंतजार कर रहे हैं,कभी शिक्षक भर्ती की खबर का इंतजार, कभी पुलिस भर्ती का, तो कभी किसी विश्वविद्यालय की बहाली का।
अब अगले महीनों में या क्यों कहे कि वर्ष 2026 में उनके सामने एक साथ कई अवसर के दरवाजे खुल सकते हैं।
जानकारी के अनुसार, सबसे बड़ी भर्तियों में शिक्षक और स्वास्थ्य विभाग की नियुक्तियां शामिल हैं। इसके अलावा विश्वविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर और लाइब्रेरियन के पद भी बड़ी संख्या में सामने आने की संभावना है।

Bihar Government Jobs 2026
Bihar Government Jobs 2026
9,532 पदों पर असिस्टेंट प्रोफेसर की बहाली:-
बिहार के विश्वविद्यालयों में लंबे समय से स्थायी असिस्टेंट प्रोफेसर की नियुक्ति का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है।
जानकारी के अनुसार, विश्वविद्यालयों में करीब 9,532 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर नियुक्ति का प्रारूप लगभग तैयार कर लिया गया है।
इसमें राज्य के पूर्व से स्थापित विश्वविद्यालयों में रिक्त पदों के साथ-साथ नए स्थापित डिग्री कॉलेजों के पद भी शामिल किए जाने पूरी संभावना है।
रिक्तियों का विवरण विश्वविद्यालयों से रोस्टर क्लीयरेंस के आधार पर मांगे जाने की जानकारी दी गई है।
लाइब्रेरियन के करीब 5,800 पदों पर उम्मीद:-
लाइब्रेरी साइंस की पढ़ाई करने वाले अभ्यर्थियों के लिए भी आने वाले समय में बड़ा अवसर बन सकता है।
Bihar School Examination Board द्वारा लाइब्रेरियन पात्रता परीक्षा-2026 आयोजित किए जाना है। इसके माध्यम से करीब 5,800 लाइब्रेरियन पदों पर नियुक्ति का रास्ता खुलने की उम्मीद जताई गई है।
पात्रता परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन की अवधि 21 अक्टूबर तक बताई गई है, जबकि परीक्षा 19 नवंबर से 10 दिसंबर के बीच प्रस्तावित होने की जानकारी दी गई है।
नोट: आवेदन और परीक्षा से संबंधित अंतिम तिथि तथा नियमों की पुष्टि अभ्यर्थियों को बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की आधिकारिक सूचना से जरूर करनी चाहिए।
TRE-4 में 33,385 शिक्षक पदों पर भर्ती:-
बिहार के सरकारी स्कूलों में शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए भी यह समय महत्वपूर्ण हो सकता है।
समाचार में शिक्षक भर्ती परीक्षा TRE-4 के तहत 33,385 पदों पर भर्ती किए जाने की संभावना है।
शिक्षक भर्ती बिहार में सबसे अधिक अभ्यर्थियों को आकर्षित करने वाली भर्तियों में से एक रही है। इसलिए अभ्यर्थियों को TRE-4 से संबंधित आधिकारिक विज्ञापन, आवेदन तिथि, विषयवार रिक्तियां और पात्रता की जानकारी पर विशेष नजर रखनी चाहिए। इस परीक्षा का आयोजन BPCS द्वारा किया जाता है ।
स्वास्थ्य विभाग में करीब 32,700 पद:-
नौकरी के अवसरों की इस संभावित सूची में स्वास्थ्य विभाग भी सबसे महत्वपूर्ण विभागों में शामिल है।
जानकारी के अनुसार स्वास्थ्य विभाग में विभिन्न स्तरों के करीब 32,700 पदों पर नियुक्ति प्रक्रियाएं प्रस्तावित हैं।
इसमें अलग-अलग स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े पद शामिल हो सकते हैं। हालांकि किस पद पर कितनी रिक्तियां होंगी और किस पद के लिए कौन-सी योग्यता जरूरी होगी, इसकी अंतिम जानकारी संबंधित विभाग के आधिकारिक विज्ञापन के बाद ही स्पष्ट होगी।
आंगनबाड़ी में करीब 22,891 पदों की उम्मीद:-
बिहार में आंगनबाड़ी सेविका और सहायिका के पदों पर भी बड़ी संख्या में भर्ती की उम्मीद जताई गई है।
आंगनबाड़ी से संबंधित भर्तियां सामान्यतः जिले और विभागीय स्तर पर अलग-अलग प्रक्रिया के माध्यम से सामने आ सकती हैं। इसलिए अभ्यर्थियों को अपने जिले की आधिकारिक सूचना पर भी नजर रखनी चाहिए।

ऊर्जा विभाग में 7,500 पदों की संभावना:-
बिहार के ऊर्जा विभाग में तकनीकी और गैर-तकनीकी पदों पर भी बड़ी संख्या में रिक्तियां आने की संभावना बताई गई है।
उपलब्ध जानकारी के अनुसार करीब 7,500 पदों पर नियुक्ति की तैयारी है। तकनीकी योग्यता रखने वाले युवाओं के लिए यह भर्ती विशेष रूप से महत्वपूर्ण हो सकती है।
कृषि विभाग में 5,500 पद:-
बिहार के कृषि विभाग में भी करीब 5,500 पदों पर नियुक्ति की तैयारी की जानकारी सामने आई है।
कृषि सेवा से जुड़े पदों के अलावा विभाग के अन्य पदों पर भी भर्ती प्रक्रिया आगे बढ़ सकती है। हालांकि पदवार विवरण के लिए आधिकारिक विज्ञापन का इंतजार करना होगा।
पुलिस विभाग में भी बड़ी भर्ती की तैयारी:-
बिहार पुलिस विभाग में भी आने वाले महीनों में सरकार द्वारा बहुत ही बड़ी संख्या में विभिन्न पदों पर भर्ती की तैयारी की जा रही है।
इसमें सिपाही, दरोगा और चालक सिपाही जैसे पद शामिल हो सकते हैं।
पुलिस भर्ती की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षा के साथ-साथ लिखित परीक्षा की तैयारी भी पहले से शुरू कर देनी चाहिए।
Bihar Government Jobs 2026

Bihar Librarian Official Website Link
Assistant Professor Officials Website Link
TRE 4 Official Website Link
Health Department Official Website Link
Aanganbani Official Website Link
Bihar Energy & Electricity Department Official Website Link
Bihar Agriculture Department Official Website Link

Bihar Government Jobs 2026:

FAQ:-

अभ्यर्थियों के लिए आने वाले महीने क्यों हैं खास?

अगर अलग-अलग विभागों में बताई गई संभावित रिक्तियों को देखें तो आने वाला समय बिहार के सरकारी नौकरी के अभ्यर्थियों के लिए काफी महत्वपूर्ण दिखाई देता है।
लेकिन यहां एक बात समझना बहुत जरूरी है—
संभावित भर्ती और आधिकारिक भर्ती के विज्ञापन दोनों में काफी अंतर होता है
Bihar Government Jobs 2026 के लिए संबंधित आयोग द्वारा कोई भी नोटिफिकेशन नहीं आता तब तक पदों की संख्या, आवेदन की तारीख, परीक्षा की तारीख और पात्रता को ऑफिशियल तौर पर अंतिम महीने नहीं माना जा सकता ।
इसीलिए अभ्यर्थियों को विभिन्न सोशल मीडिया को अंतिम माध्यम नहीं मानना चाहिए जब तक कि संबंधित आयोग और विभाग की आधिकारिक वेबसाइट से जानकारी की पुष्टि नहीं हो जाए l

तैयारी करने वालों के लिए क्या करें?

अगर आप Bihar Government Jobs 2026 की तैयारी कर रहे हैं तो आने वाले तीन-चार महीने को हल्के में ना लें l
आपको अभी से यह महत्वपूर्ण काम शुरू कर देने चाहिए:
अपनी शैक्षणिक योग्यता के अनुसार संभावित भर्तियों की सूची बनाएं।
जिस परीक्षा में पात्र हैं, उसका सिलेबस देखें।
पिछले वर्षों के प्रश्नपत्र हल करें।
बिहार सामान्य ज्ञान और करेंट अफेयर्स पर विशेष ध्यान दें।

अपने जरूरी दस्तावेज तैयार रखें, जो दस्तावेज न हो उन्हें जितना जल्दी हो सके स्वयं के पास उपलब्ध करा लें ।
ऑफिशल वेबसाइट को नियमित तौर पर चेक करते रहैं l
ऑफिशियल विज्ञापन का इंतजार करने से अच्छा है अभी से परीक्षा की तैयारी में लग जाए l
अगर आपको एक साथ कई परीक्षा देनी हो तो कॉमन विषयों पर फोकस करें।

सार –
Bihar Government Jobs 2026 की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए आने वाले महीने अवसरों से भरे हो सकते हैं। सबसे महत्वपूर्ण या है कि आने वाली भर्तियों के लिए तैयारी के प्रति आप कितने समर्पित हैं lशिक्षक भर्ती से लेकर स्वास्थ्य, विश्वविद्यालय, लाइब्रेरी, पुलिस, ऊर्जा, कृषि और आंगनबाड़ी तक कई विभागों में बड़ी संख्या में नियुक्तियों की तैयारी की जानकारी सामने आई है।

फिर पुनः एक बार स्मारित कराया जाता है कि अभ्यर्थियों को यह ध्यान रखना चाहिए कि अंतिम पदों की संख्या और भर्ती की तारीख आधिकारिक विज्ञापन जारी होने के बाद ही पुष्टि की जा सकती है।
इसलिए अभी सबसे सही रणनीति यही है—
“भर्ती की तारीख का इंतजार कम और तैयारी जोर-शोर से और लगन से ।”
बिहार में नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को आने वाले दिनों में जारी होने वाली प्रत्येक आधिकारिक भर्ती के नोटिफिकेशन और विज्ञापन पर नजर रखने की जरूरत है।

Also Read – Bihar Librarian Eligibility Test (BLET) 2026