Bihar Police SI Mains Exam 2026 Cancelled – बिहार SI मेंस परीक्षा पास कर चुके अभ्यर्थियों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण अपडेट है l BPSSC ( बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग) द्वारा विज्ञापन संख्या – 05/2025 के आयोजित पुलिस अवर निरीक्षक (S I )भर्ती के मेंस लिखित परीक्षा को रद्द कर दिया गया है । 27 मई 2026 को 1,799 पुलिस अवर निरीक्षक पद के लिए मुख्य परीक्षा का आयोजन दो पालियों में किया गया था ।
23 सितंबर 2026 को BPSSC ने परीक्षा रद्द करने का नोटिफिकेशन जारी किया। आयोग ने परीक्षा रद्द करने के लिए कोई विशेष कारण नहीं बताया है, सिर्फ “अपरिहार्य कारणों” का उल्लेख किया है।

Bihar Police SI Mains Exam 2026 Cancelled होने का कारण :-
23 सितंबर को जारी नोटिफिकेशन में बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग द्वारा मेंस पेपर रद्द करने का कोई विशेष कारण नहीं बताया गया है I इसलिए किसी भी प्रकार का दावा करना गलत होगा I
कुछ मीडिया संस्थानों द्वारा ऐसी अटकलें लगाई गई हैं कि परीक्षा के बाद कुछ केंद्रों से संबंधित अभ्यार्थियों के द्वारा अनियमितताओं के आरोप और शिकायतें सामने आई थीं।
अभ्यर्थियों की ओर से परीक्षा रद्द करके दोबारा कराने का दबाव बनाया जा रहा था। विभिन्न मीडिया रिपोर्टों में जांच और कथित अनियमिताओं के बारे में रिपोर्ट की गई है । हालांकि की रद्द करने के लिए आयोग द्वारा जारी किए गए नोटिफिकेशन में इस संबंध में कोई बात नहीं की गई है ।
BPSSC द्वारा मेंस परीक्षा का आयोजन कब किया गया था?
| परीक्षा की तिथि — 27. 05.2026 परीक्षा का प्रकार — मुख्य लिखित परीक्षा (SI) पाली — दो पालियों में भर्ती — पुलिस अवर निरीक्षक (SI) विज्ञापन संख्या — 05/2025 कुल पद की संख्या — 1,799 मुख्य परीक्षा की स्थिति – रद्द |
मुख्य की परीक्षा पुनः कब होगी?
“आयोग (BPSSC)द्वारा नई तिथि की घोषणा अभी नहीं की गई है”
बिहार पुलिस और सेवा आयोग द्वारा स्पष्ट रूप से कहा गया है कि मुख्य परीक्षा की नई तिथि को लेकर आने वाले समय में सूचित किया जाएगा । जब भी मुख्य परीक्षा के आयोजन की तिथि BPSSC के द्वारा घोषित की आप सभी को ब्लॉग के माध्यम से सूचना प्रदान की जाएगी ।
अभ्यर्थियों को फिर से मेंस की परीक्षा देनी होगी?
आप सभी अवगत हैं कि 27 में 2026 को जो मुख्य परीक्षा हुई थी उसे बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग द्वारा 23 सितंबर 2026 को जारी कीजिए नोटिफिकेशन के द्वारा रद्द कर दिया गया है ।
BPSSC द्वारा मुख्य परीक्षा के आयोजन के लिए कोई बात नहीं कही गई है । लेकिन ऐसी संभावना है कि मुख्य परीक्षा के लिए आयोग की तरफ से प्रारंभिक परीक्षा में पास सभी अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए आमंत्रित किया जाएगा l हालांकि अभी यह दावापूर्वक नहीं कहा जा सकता है यह एक संभावना है l मुख्य परीक्षा को लेकर सही वस्तुस्थिति का पता BPSSC के द्वारा निर्गत किसी आदेश या सूचना से ही लग सकता है ।
अब आगे वस्तुस्थिति क्या रहेगी?
| मुख्य परीक्षा रद्द → नई परीक्षा की तिथि → नई मुख्य परीक्षा का आयोजन → रिजल्ट /अगला चरण → शारीरिक दक्षता परीक्षा/ डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन आदि। क्योंकि बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग ने मुख्य परीक्षा को रद्द कर दिया है l इसलिए Mains Exam के संबंध में आगे का संशोधित कार्यक्रम आयोग के नए नोटिफिकेशन पर ही निर्भर करेगा l इसलिए ऑफिशियल जानकारी के बिना कुछ भी कहना गलत होगा । |
BPSSC द्वारा BIHAR SI नियुक्ति प्रक्रिया:-
A. प्रारंभिक लिखित परीक्षा-
प्रारंभिक परीक्षा में पास होने के उपरांत BPSSC द्वारा मेधा सूची के आधार पर अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए आमंत्रित किया गया।
B. मुख्य लिखित परीक्षा-
27 मई 2026 को हुई थी जिसे अब BPSSC मैं एक नोटिफिकेशन के द्वारा रद्द कर दिया है। इसलिए आप बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग द्वारा आगे मुख्य परीक्षा के लिए सूचित किया जाएगा ।
C. शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) का आयोजन-
मुख्य परीक्षा के बाद योग्य अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षा की माध्यम से गुजरना होता है।
D. दस्तावेजों का सत्यापन-
मुख्य परीक्षा के बाद अगले चरण में आवश्यक दस्तावेजों की जाँच की जाती है।
E. अंतिम चयन-
सभी निर्धारित प्रक्रियाओं बाद BPSSC द्वारा निर्धारित नियमों के अनुसार अंतिम चयन की प्रक्रिया पूरी की जाती है।
अभ्यर्थियों के लिए जरूरी सलाह:-
| . * BPSSC की ऑफिसियल वेबसाइट पर नजर बनाए रखें। *मुख्य परीक्षा की तैयारी जोर-शोर से करें। *सोशल मीडिया पर वायरल परीक्षा की खबरों/तारीखों पर तुरंत विश्वास न करें। *परीक्षा से संबंधित आधिकारिक नोटिस को ध्यान से पढ़ें। |
FAQ :-
1. BPSSC द्वारा SI Mains Exam क्यों रद्द की गई ?
उत्तर – बिहार SI की परीक्षा बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग द्वारा 23 सितंबर 2026 को जारी नोटिफिकेशन के द्वारा अब अपरिहार्य कारण बताते हुए कर दिया गया ।
2. बिहार SI की मुख्य परीक्षा कब होगी?
उत्तर – BPSSC द्वारा अभी तक मुख्य परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया है I नोटिफिकेशन जारी होने के बाद अपडेट कर दिया जाएगा ।
BPSSC Official link click here




